बदायूं
Budaun News: जहां भक्ति होती है वहीं भगवान निवास करते हैं

बिल्सी में रामकथा सुनाते अयोध्यादास महाराज। संवाद
बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित श्री माहेश्वरी भवन में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन कथावाचक अयोध्यादास रामायणी ने बताया कि भगवान राम का भावपूर्वक स्मरण करने से जीव के दु:ख दूर हो जाते हैं। जहां भक्ति होती है वहीं भगवान निवास करते हैं।
श्रीराम कथा में अहिल्या उद्धार और जनकपुर पुष्प वाटिका के भ्रमण की कथा का वर्णन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद