बदायूं

Budaun News: शिक्षा चौपाल में अभिभावक-बच्चे हुए सम्मानित

Connect News 24

Parents and children honored in Shiksha Chaupal

रफीनगर स्कूल में आयोजित शिक्षा चौपाल में कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

(फोटो-12)

पुलिस ने बालिकाओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रफीनगर स्थित संविलियन स्कूल में शुक्रवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों और बच्चों को सम्मानित किया गया। पुलिस ने बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

शिक्षा चौपाल का शुभारंभ ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह और एआरपी राजन यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एआरपी ने कहा कि 6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को स्कूल में दाखिला कराने के साथ ही उनकी उपस्थिति का भी ध्यान रखा जाए।

एआरपी ओमप्रकाश व सोमेंद्र कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए डीबीटी धनराशि का सदुपयोग करने की अपील की। इसमें रफीनगर और ख़िरवारा के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। रफीनगर के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक और फौजी कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।

बाद में जागरूक अभिभावक और मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। एसआई उपदेश कुमार, महिला कांस्टेबल वैशाली, प्रियंका ने बालिका सुरक्षा पर चर्चा करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार, देवकीनंदन, अमित शर्मा, आयुषी, राजकुमार, अनीता, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button