बदायूं

Budaun News: मूकबधिर विवाहिता लापता, तहरीर दी

Connect News 24

बिसौली। दहेज लोभी ससुरालियों ने मूकबधिर विवाहिता को बच्चों सहित किसी बस में बैठा दिया। अब उसका पता नहीं चल रहा है। उसकी बहन ने थाने पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की है।

दिल्ली निवासी अशफाक ने मूक बधिर बेटी रोशनी की शादी पांच वर्ष पूर्व नगर के मोहल्ला बेरियान निवासी जाहिद पुत्र असलम के साथ की थी। रोशनी की बहन हिना का आरोप है कि दहेज को लेकर ससुराल वाले रोशनी को आए दिन मारते-पीटते थे। 17 जून को जाहिद ने अपने ससुर असफाक को व्हाट्सएप पर एक वीडियो भेजा, जिसमें रोशनी रो रही थी।

21 जून को हिना बिसौली आई। जब वह ससुराल पहुंची तो रोशनी और उसके दो बच्चे, और पति सभी लापता थे। ससुराल वालों ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद हिना ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button