बदायूं

Budaun News: भोलेनाथ का शृंगार कर महाआरती की

Connect News 24

Decorated Bholenath and performed Maha Aarti.

वजीरगंज के भोलानाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का किया गया श्रृंगार। संवाद

वजीरगंज। सावन के अंतिम सोमवार के उपलक्ष्य में भोलानाथ मंदिर पर सायंकालीन बेला में भगवान भोलेनाथ का शृंगार कर महाआरती की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने 56 व्यंजनों से उनका भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। मंदिर पर शिव विवाह तथा श्रद्धालुओं ने भंडारों का भी आयोजन किया।

सावन के प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ का शृंगार किया गया, मगर अंतिम सोमवार को किए गए शृंगार की छटा देखते ही बन रही थी। पूरे मंदिर को फूल बंगले का स्वरूप दिया गया था। रात आठ बजे महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमे सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। आरती के पश्चात भोलेनाथ काे 56 व्यंजनों से भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर नगर की महिला शिव विवाह कमेटी की ओर से शिव विवाह का आयोजन भी किया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button