बदायूं

Budaun News: बिजली कटौती के विरोध में इस्लामनगर में प्रदर्शन

Connect News 24

Demonstration in Islamnagar against power cut

इस्लामनगर विद्युत उप केंद्र पर बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन करते लोग।

उघैती में किसान यूनियन ने किया अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान

संवाद न्यूज एजेंसी

इस्लामनगर। तापमान में इजाफा होने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ गई है। शहर से लेकर देहात तक कटौती भी शुरू हो गई है। गांव-देहात में ज्यादा बुरा हाल है। बिजली कटौती से परेशान इस्लामनगर में लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

जुलाई की शुरुआत से बारिश हो रही थी जो लगातार 12-13 दिन हुई। इस दौरान तापमान काफी कम था, लेकिन उसके बाद मेंं बारिश रुकने की वजह से तापमान ने फिर से बढ़ना शुरू कर दिया है। हालात ये है कि अब गर्मी लोगों का पसीना छुड़ाने लगी है। वहीं बिजली कटौती ने लोगाें को परेशान कर दिया है।

शहर समेत देहात क्षेत्र में जमकर बिजली काटी जा रही है, साथ ही लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इस्लामनगर क़स्बे में बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बिजली की जर्जर लाइन टूट गई। जिसकी वजह से पूरे क़स्बे की बिजली बंद हो गई। लाइनमैन के न आने पर भीषण गर्मी में लोग नाराज हो उठे और बिजली उपकेंद्र पहुंच गए। वहां पर विभागीय अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर चेयरमैन पति हाजी मुशाहिद भी पहुंच गए और रात में ही लाइन ठीक कराई।

उघैती। उघैती में 24 घंटे बिजली आपूर्ति को लेकर उघैती बिजली उपकेंद्र पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है यदि तत्काल बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं होता, तो किसान यूनियन 25 जुलाई को उपकेंद्र पर बड़ी पंचायत करेगी। उसके बाद जिला मुख्यालय पर घेराव करेगी। इस मौके पर सौदान सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, रूकुम सिंह आदि मौजूद रहे।

ओरछी में एक सप्ताह से बिजली गुल

ओरछी। खेड़ा दास गांव के आधे हिस्से में एक सप्ताह से बिजली गुल है। लोग गर्मी से बेहाल हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button