बदायूं

Budaun News: कछला गंगाघाट पर भी श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Connect News 24

Devotees also took a dip of faith at Kachla Ganga Ghat.

कछला में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

उझानी/ कछला। कार्तिक पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट भी मंगलवार पूरे दिन आस्था से सराबोर रहा। भारी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर घाट पर ही पूजा-अर्चना की। इस दौरान घाटों पर हर-हर गंगे गूंजता रहा।

कछला गंगाघाट पर तड़के से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला दोपहर बाद तक चला। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया, फिर मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। बदायूं और कासगंज जिले के छोर वाले चारों घाटों पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करके संत और पुरोहितों को दक्षिणा भेंट की। कुष्ठ आश्रमों में भी कई श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने जरूरतमंदों को खानपान का सामान भेंट किया। उन्हें गर्म कपड़े भी दिए गए।

घाट पर कासगंज, हाथरस, बदायूं और मथुरा जिले के श्रद्धालुओं के अलावा राजस्थान से भी लोग आए। श्रद्धालुओं ने घाट के समीप के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए। आचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद दान करने का अपना एक अलग महत्व है। इसका पुण्य भी अर्जित होता है। स्नान-ध्यान के बाद महिलाओं ने गंगा किनारे लगे बाजार में घरेलू और शृंगार के सामान की खरीदारी की। खानपान की वस्तुओं का भी लुत्फ उठाया। बच्चों ने खेल-तमाशे से मनोरंजन किया। अनुमान के मुताबिक, करीब एक लाख लोगों ने गंगा स्नान कर पुण्यलाभ कमाया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button