बदायूं

Budaun News: श्रीराम के रथ को खींचकर रामलीला स्थल लाए भक्त

Connect News 24

Devotees brought Shri Ram's chariot to Ramlila site

उसवां में रथ में सवार भगवान राम,लक्षमण और हलुमान की झांकी। संवाद

उसावां। कस्बे में श्रीराम लीला के शुभारंभ से पहले राम भक्तों ने प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्रीराम दरबार की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। यहां से भगवान श्रीराम, माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी के स्वरूपों को रथ में बैठाकर रामलीला स्थल ले जाया गया। रथ भक्तों ने खींचा।

कस्बे के मुख्य बाजार में श्रीराम लीला मेले का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। भक्त रथ को खींचते हुए रामलीला स्थल की ओर चले तो जयश्रीराम के उद्घोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। दस दिनों तक चलने वाले श्रीराम लीला महोत्सव में दिन में रामलीला का मंचन होगा। रात में पौराणिक कथाओं पर आधारित नाटकों का मंचन किया जाएगा।

इस मौके पर मेलाध्यक्ष अनिल सिंह चौहान, अरुण प्रताप सिंह, ओपी सिंह, ध्रुव सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, मनोज वर्मा, रमेश मिश्रा, महेश मिश्रा, सजन कुमार गुप्ता, रामबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button