बदायूं
Budaun News: जगन्नाथ जी रूप में किया भक्तों ने महाकाल का श्रंगार

बिल्सी में भोलेनाथ के भक्त द्वारा किया गया महाकाल का श्रृंगार। संवाद
बिल्सी। मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भोलेनाथ (महाकाल) का भव्य श्रंगार जगन्नाथ जी महाराज के रूप में किया गया। बाबा के दर्शन के बाद देर रात तक यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां महिलाओं ने मंदिर में भक्ति गीतों को गाया। श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा का श्रंगार प्रत्येक सोमवार बदल-बदल कर किया जा रहा है। बाद में बाबा का आरती की गई और बाद खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र , डॉ.रामअवतार वार्ष्णेय, गौरव खासट, कुलदीप वार्ष्णेय, मुन्नालाल, अंशुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद