बदायूं

Budaun News: जैन मंदिर में हुआ सिद्धचक्र महामंडल विधान

Connect News 24

Siddhachakra Mahamandal Vidhan happened in Jain temple

बिल्सी के जैन मंदिर में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान में हिस्सा लेते लोग। संवाद

बिल्सी। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन छुल्लक विशंक सागर महाराज व भरत सागर महाराज के सानिध्य में हुआ। चार दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर मंगलवार को प्रथम दिन सिद्धच्रक महामंडल विधान की शुुरुआत जिनेंद्र भगवान के अभिषेक व शांतिधारा से प्रारंभ हुई। महाराज ने बताया कि श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान सभी विधान में सर्वश्रेष्ठ है।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन किया। महाराज ने बताया कि श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान करने से मनुष्य रोग मुक्त सर्वस्व सुख को प्राप्त कर जाता है। इस दौरान श्री जी के जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन, प्रीत जैन, प्रशांत जैन, डॉ आरती जैन, स्वीटी जैन, मोना जैन आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button