रामपुर
Rampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, भतीजा घायल
मिलक । थाना शहजादनगर क्षेत्र के ग्राम मोमिनपुर निवासी 44 वर्षीय छत्रपाल सोमवार की रात बाइक से अपने भतीजे जैनू के साथ मीरगंज में अपनेे भांजे की शादी में जा रहे थे। मिलक क्षेत्र के ग्राम नगला उदई के निकट एक ढाबे के सामने उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छत्रपाल की मौत हो गई, उनका भतीजा घायल हो गया। वहीं पर जो ने बताया कि मृतक गांव में रहकर खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। घायल भतीजे को उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद