रामपुर

Rampur News: जोरदार पद्रर्शन कर जताया ऑनलाइन ट्रेडिंग का विरोध

Connect News 24

रामपुर।ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए डीएम के मौजूद न होने पर अन्य अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग रखी है।

सुबह करीब 11 बजे के करीब सभी व्यापारी सड़कों पर उतरे। यहां से कलक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि भारत का नाम ऊंचाईयों पर पहुंचाने का अतुलनीय कार्य किया है जो पूर्व में किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से भारत के सात करोड़ व्यापारियों और उनके कर्मचारियों का जीवन रसातल में जा रहा है। उन्होंनें ऑनलाइन ट्रेडिंग को बंद कराने की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री अब्दुल समद, नगर अध्यक्ष कमल रस्तोगी, जिलाध्यक्ष युवा विपुल गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button