बदायूं

Budaun News: महाकाल की आरती में जुटे भक्त, गूंजे भोले के जयकारे

Connect News 24

Devotees gathered in the aarti of Mahakal, Bhole's cheers echoed

उझानी में महाकाल की महाआरती में जुटे भक्त। संवाद

– पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर में देर रात चले कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी। पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में पूरे सावन महीना चले धार्मिक कार्यक्रम का सोमवार देर रात महाकाल की महाआरती के साथ समापन हो गया। शाम को भजन संध्या में भक्त भाव विभोर हो गए। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम शुरू होने पर रूप-स्वरूप महाराज ने भगवान भोलेनाथ के पूजन के बाद शिव विवाह के वृतांत सुनाए। महिलाओं ने संकीर्तन किया और भजन गाए। इसके बाद महाकाल की आरती शुरू होने से पहले ही मंदिर के आसपास भक्तों की खासी भीड़ जुट आई। संपूर्ण महाआरती करीब एक घंटे तक चली। समापन पर देर रात भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों को फलाहार कराया गया।

बता दें कि शिव मंदिर में पूरे सावन प्रत्येक दिन धार्मिक कार्यक्रम चले थे। पुरानी अनाज मंडी के व्यापारियों समेत इलाके के प्रमुख व्यक्तियों ने हर सोमवार को योगदान किया। इसमें व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, राजकुमार वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, अंकुर बंसल, मोहन वार्ष्णेय, कनक वार्ष्णेय, संध्या वार्ष्णेय, चिराग, हर्षित, आदि मौजूद रहे।

उझानी में महाकाल की महाआरती में जुटे भक्त। संवाद

उझानी में महाकाल की महाआरती में जुटे भक्त। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button