Budaun News: महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने डालीं आहुति

बिसौली में गांव बंजरिया शिव मंदिर में कथावाचन करते पंडित राधेश्याम महाराज।
बिसौली। गांव बंजरिया स्थित काली शक्तिपीठ शिव मंदिर पर चल रहे शिवशक्ति महायज्ञ व शिव महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महायज्ञ में शिवभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालीं।
शिव महापुराण कथा सुनाते हुए पंडित राधेश्याम महाराज ने सती प्रसंग, शिव पार्वती विवाह आदि प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि भोलेनाथ की बात को अनसुना कर माता सती अपने पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ में शामिल होने पहुंच गईं। वहां उन्होंने सभी देवताओं के आसन के साथ भगवान शिव का आसन न होने पर एतराज जताया।
पति का अपमान न सह सकीं और माता सती यज्ञकुंड में कूद गई। इस अवसर पर प्रमुख यजमान वीरेंद्र यादव, आचार्य राजेश, बृजेश, सतीश, शिवाकांत, प्रमोद यादव,राजू, मुकेश शंखधार, अमित अग्रवाल, लायक सिंह, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद