Budaun News: राम-केवट संवाद का मंचन देख भावविभोर हुए भक्त

बिसौली में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
बिसौली। जनता रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मंचन के छठे दिन राम केवट संवाद का मंचन हुआ। केवट संवाद का मंचन देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए। दिखाया गया कि केवट श्रीराम के नजदीक आए और बोले कि आप कौन हैं और कहां से आए हैं। अपना परिचय दीजिए। प्रभु राम ने अपना परिचय दिया तो केवट ने कहा कि प्रभु आप वही राम हैं, जिसके छूते ही पत्थर की शिला सुंदर स्त्री बन गई। प्रभु मेरी नाव तो काठ की है। ऐसे में केवट ने उनके पैर धोने की जिद की। भक्त की जिद देख पैर धुलवा कर प्रभु को नदी के उस पार किया। सरयू पार होने पर माता सीता केवट को उतराई में अपनी मुद्रिका देने लगी तो केवट ने कहा कि आपके दर्शन मात्र से जन्म जन्मों से उद्धार हो गया। इस मौके पर अक्कू रस्तोगी, राजू, अमरदीप गर्ग, अनुपम गुप्ता, पुष्पेंद्र गर्ग, बेबी बाबू, तेजपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।