Budaun News: शिव विवाह की कथा सुन झूमे भक्त, व्यास गद्दी का पूजन

उझानी में कथा से पहले पूजन करतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। मेरे राम आश्रम पर चल रही श्रीराम कथा में रवि समदर्शी महाराज ने शिव विवाह की कथा सुनाई। कथा सुन भाव विभोर भक्त झूम उठे।
आश्रम परिसर में कथा के सातवें दिन रवि समदर्शी महाराज ने कहा कि नारद को जैसे ही पता लगा कि राजा हिमंचल के घर पार्वती का जन्म हुआ है, तो वह राजा के पास पहुंच गए। नारद ने जगत जननी को प्रणाम किया। इसके बाद राजा को बता दिया था कि पार्वती तपस्या करें तो भगवान शंकर प्राप्त हो सकते हैं। राजा चाहते थे कि बेटी के जीवन में कोई कष्ट नहीं आए ,सो वह बेटी की उम्र का वास्ता देकर नारद को मनाने लगे।
कथावाचक महाराज ने शिव और पार्वती के विवाह से जुड़े सभी प्रसंग सुनाए। दूल्हा भोले के गले में सर्प, शरीर पर भस्म के साथ मृग छाल थी। इसके बाद विवाह के दौरान मंगल गीत गाया गया। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राजू चौहान, रामनिवास शर्मा, विकास चौहान, सचिन चौहान, राजीव सिंह, विष्णु गुप्ता, आराधना चौहान, कमलेश मिश्रा, कामिनी तिवारी, मोना चौधरी, गुड्डी गुप्ता, राखी साहू, शीतल राणा, करुणा सोलंकी, गिरीश पाल सिसोदिया, अरविंद शर्मा और सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद थे।