Budaun News: कोटेदार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने धर्मेंद्र

कोटेदार एसोसियेशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शाक्य का स्वागत करते कोटेदार। संवाद
बिल्सी। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश मिश्र के निर्देश पर सिरासौल रोड स्थित गेस्ट हाउस पर क्षेत्र के राशन कोटेदारों की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष संजय दुबे व प्रदेश प्रवक्ता विमल उपाध्याय की मौजूदगी में आयोजित की गई। इसमें धर्मेंद्र शाक्य को कोटेदार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष चुना गया।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि जिले के कोटेदारों द्वारा 20 सितंबर को अलीगढ़ से आरंभ होने वाली कोटेदार जागरण यात्रा का तन मन धन से सहयोग किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यकारणी का गठन कर संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर बनवारी लाल शाक्य, विनीत कुमार, राहुल कुमार, रामवीर, बबलू शाक्य, यादराम, तोताराम, सुनील, पुष्पेन्द्र आदि मौजूद रहे। संवाद