Budaun News: कन्हैया की छठी पर बांटो कढ़ी-चावल का प्रसाद

मढ़ई चौक स्थित मंदिर पर आयोजित छठी पर्व में किया गया प्रसाद वितरण। संवाद
बदायूं। मढ़ई चौक स्थित लिंगेश्वर महादेव दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पूजन के पश्चात कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरण किया गया।
मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने कन्हैया को नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर भव्य शृंगार किया। माखन, मिश्री, हरीरा, खीर, पंजीरी, पूड़ी सब्जी, कढ़ी चावल का भोग लगाया। इसके बाद लोगों को कढ़ी-चावल प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इस दौरान लालाराम प्रजापति, रवि रस्तोगी, संजय रस्तोगी, पवन रस्तोगी, राजकुमार सिंह सेंगर, तुषार रस्तोगी, अमन रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
उसावां। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद मंगलवार को बाबा लक्कड़दास खाटू श्याम शिव मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर के मुख्य सेवादार रामगोपाल गुप्ता ने छठी पर सब्जी-पूड़ी के साथ कढ़ी-भात का प्रसाद बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया और उसके बाद श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण किया।
छठी का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में बच्चे की छठी का खास महत्व होता है। छठी की पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।