Budaun News: 29 को होगा जिला स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन
बदायूं। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय द्वारा हाॅकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस (खेल दिवस) के अवसर पर जिला स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह 29 अगस्त को जिला स्पोर्ट्स में सुबह साढ़े दस बजे से होगी। क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि इसमें 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक हॉकी टीमें जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28 अगस्त की शाम पांच तक निशुल्क एंट्री करा सकती हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हाॅकी टीमों को अपने-अपने विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त आयु प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संवाद