Budaun News: दो पालियों में हुई डीएलएड की परीक्षा, 39 रहे गैरहाजिर

जीजीआईसी में डीएलएड की परीक्षा देते परिक्षार्थी। संवाद
सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में डीएलएड 2022 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों में 39 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) 2022 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को दो पालियाें में कराई गई। इसके लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया गया था। गहन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को कक्षाओं में जाने की इजाजत दी गई। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई गई। अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखे रहे।
जीआईसी केंद्र प्रभारी अल्पना कुमार ने बताया कि पहली पाली में 281 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 262 ने परीक्षा दी थी, जबकि 19 गैर हाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में 290 परीक्षार्थी में से 270 ने परीक्षा दी। जबकि 20 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा का नकलविहीन कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में परीक्षा हो सके।



