बदायूं

Budaun News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी डीएलएड परीक्षा

Connect News 24

बदायूं। डीएलएड की परीक्षा सोमवार को शुरू हो रही है। इसको लेकर जीजीआईसी को सेंटर बनाया गया है। वहां पर 399 परीक्षाथी परीक्षा देंगे। परीक्षा नकलविहीन कराने के उद्देश से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को डीएलएड 2022 के प्रथम सेमेस्ट की परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। सोमवार को दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि पाली दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक होगी। इसमें कुल 399 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

डीआईओएस डाॅ. प्रवेश कुमार ने बताया कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में दाखिला नहीं दिया जाएगा। कोई भी परीक्षार्थी बुकलेट, इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं करेगा। जब तक परीक्षा समाप्त नहीं हो जाएगी।

परीक्षार्थी को केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्ति के पांच मिनट पहले कक्ष के गेट बंद कर उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाएं पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button