बदायूं

Budaun News: आग से घिरे चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 19 Jun 2023 12:54 AM IST

उझानी। कछला के पास शनिवार देर रात ट्रक की केबिन में स्पार्किंग के बाद आग लग गई। लपटों में घिरे चालक कूदकर अपनी जान बचाई। कोशिश के बाद भी वह ट्रक और उसमें लदी मक्का को नहीं बचा पाया।

हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला और गांव दहेमू के बीच हुआ था। श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी योगेश यादव पुत्र राममहेश के ट्रक में शाम को मंडी समिति से मक्का लादी थी। मक्का कासगंज में उतारी जानी होनी थी। चालक रामवीर के मुताबिक केबिन के तार में अचानक स्पार्किंग हो गई। वह कुछ समझ पाता, उससे पहले आग लग गई। पहले हेल्पर, फिर चालक भी जान बचाने को ट्रक से कूद पड़ा।

चालक ने मक्का के बोरों में आग लगने से पहले अपने मालिक और आढ़ती को भी फोन कर दिया। मौके पर दमकल पहुंची, उससे पहले ही आग ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। मक्का भी जल गई। बताते हैं कि हादसे के दौरान कुछ देर तक हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा। दमकल को भी आग पर काबू पाने में करीब आधा घंटा लगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button