बदायूं

Budaun News: नशे में ई-रिक्शा चालक ने बरेली के मजदूरों को पीटा

Connect News 24

उझानी। बरामयखेड़ा गांव में नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने बरेली के नवाबगंज निवासी मजदूरों को पीट दिया। घटना रविवार देर रात की है।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा पूर्व निवासी अरुण सिंह ने कृषि कार्य के लिए नवाबगंज से मजदूरों को बुलाया था। बरामयखेड़ा से उन्हें खेड़ा पूर्व तक पहुंचाने के लिए उन्होंने बरामयखेड़ा के ही एक व्यक्ति का ई- रिक्शा बुक कर दिया। आरोप है कि ई- रिक्शा चालक नशे में था। मजदूरों ने ई- रिक्शा ठीक से चलाने को कहा तो वह बिफर पड़ा।

उसने अपने परिचितों को बुला लिया और मजदूरों की पिटाई कर दी। किसी तरह खेड़ा पहुंचे मजदूर वीरेंद्र, रामकुमार, पंकज, मोहित और राहुल ने अरुण को घटना की जानकारी दी। अरुण ने आरोपी ई- रिक्शा चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सोमवार दोपहर कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button