बदायूं

Budaun News: वीडियो वायरल कर फंदे पर लटका चंदौसी का ई-रिक्शा चालक

Connect News 24

Chandausi's e-rickshaw driver hanged after making video viral

मृतक सौरभ शर्मा का फाइल फोटो। आत्महत्या की खबर के साथ लगाएं

ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक सौरभ शर्मा ने शुक्रवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो वायरल कर चार लोगों को ई-रिक्शा बिकवाने के बाद पूरे रुपये न देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ई-रिक्शा चालक सौरभ शर्मा नजदीकी जिला संभल के चंदौसी कस्बे के मोहल्ला हनुमान गढ़ी का रहने वाला था। उसके परिवार वालों का कहना है कि सौरभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसने कुछ समय पहले एक ई-रिक्शा खरीदा था। वह लगातार उसकी किस्तें जमा कर रहा था लेकिन इसके बावजूद किस्त जमा करने वाले और कुछ अन्य लोग उसे परेशान कर रहे थे। उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इसके चलते उन्होंने सौरभ का ई-रिक्शा भी बिकवा दिया। उसका ई-रिक्शा 37 हजार रुपये का बिका था, जिसमें उसके पास केवल 27 हजार रुपये ही आए थे। बाकी रुपये एक युवक ने ले लिए। बाद में उसके ई-रिक्शा की बैटरी भी बिकवा दीं और उसका रुपया भी अपने पास रख लिया। इससे युवक काफी परेशान था। वह शुक्रवार सुबह घर से निकला था।

इधर शनिवार सुबह ओरछी गांव के नजदीक एक बाग में उसका शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर फैजगंज बेहटा एसओ वेदपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर युवक के परिवार वाले भी आ गए। उन्हाेंने बताया कि ई-रिक्शा चालक ने आत्महत्या से पहले अपना एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था, जिसमें उसने छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मामला लेनदेन से जुड़ा है। अभी परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर इसमें कार्रवाई की जाएगी।

मृतक सौरभ शर्मा का फाइल फोटो। आत्महत्या की खबर के साथ लगाएं

मृतक सौरभ शर्मा का फाइल फोटो। आत्महत्या की खबर के साथ लगाएं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button