बदायूं

Budaun News: ई-रिक्शा चालक बजा रहा था आपत्तिजनक गाने, एफआईआर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 14 Aug 2023 01:50 AM IST

बदायूं। वजीरगंज कस्बे में एक ई-रिक्शा चालक को आपत्तिजनक गाने बजाना महंगा पड़ गया। महिला सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बाद में उसे धारा 41 (क) का नोटिस तामील करवाकर छोड़ दिया गया।

वजीरगंज थाने में तैनात कांस्टेबल पूजा और सरिता मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत कस्बे में भ्रमण कर रहीं थीं। पुसगवां रोड पर एक ई-रिक्शे में आपत्तिजनक गाने बज रहे थे। सवारियों से पूछताछ के बाद चालक पुसगवां निवासी मुनाजिर पुत्र शाहिद अली को दोनों सिपाही थाने ले गई। वहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बाद में आरोपी मुनाजिर को नोटिस तामील करवाकर छोड़ दिया है। उसे ऐसा दोबारा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button