बदायूं

Budaun News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग लेंगे पांच से 12 तक के छात्र-छात्राएं

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 14 Aug 2023 01:50 AM IST

बदायूं। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन सात अक्तूबर को किया जाएगा। इसमें कक्षा पांच से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि वह अपने यहां से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. प्रवेश कुमार ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि जिले में सात अक्तूबर को नैतिक शिक्षा के अंतर्गत भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन होगा। बताया कि शासन की मंशा है कि इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करें।

ऐसे में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य इस बात पर ध्यान दें कि वह अपने विद्यालयाें से ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इससे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को सफल बनाया जा सके।

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस परीक्षा में कक्षा पांच से लेकर 12 में अध्यनरत छात्र-छात्राएं ही भागीदारी कर सकते हैं। इस बात का प्रधानाचार्य पूरी तरह से ध्यान रखें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button