बदायूं

Budaun News: मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख ठगे, एफआईआर

Connect News 24

बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मदरसे में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी की गई। पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को धमकाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इस्लामनगर के मोहल्ला महादेव के रहने वाले तेजेंद्र गिरि की मुलाकात वर्ष 2016 में एक अधिवक्ता के चैंबर में वजीरगंज थाना क्षेत्र के अहमद मियां से हुई थी। आरोप है कि अहमद मियां ने सैदपुर के एक मदरसा में नौकरी लगवाने की बात कही। तेजेंद्र ने अपनी नौकरी की बात कही तो 10 लाख रुपये में बात तय हो गई।

वर्ष 2017 में ही पांच जून को तेजेंद्र ने अहमद मियां को पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद अहमद मियां ने उससे कागजात लिए और 15 दिन बाद फिर से पैसे मांगे। तेजेंद्र ने दो लाख रुपये और दे दिए। बाद में नियुक्ति के नाम पर एक लाख रुपये और ले लिए।

तेजेंद्र ने बताया कि यह रकम उन्होंने अपना मकान बेचकर दी थी। इसके बाद उनकी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने पैसे वापस मांगे। पैसे वापस देने के नाम पर काफी समय तक टाल मटोल की गई। अब पैसे न मिलने पर तेजेंद्र ने अहमद मियां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button