बदायूं

Budaun News: एचपीसीएल के प्लांट में रखी पराली में लगी आग

Connect News 24

Stubble kept on fire in HPCL plant

ग्राम सैंजनी के पास बने एचपीसीएल प्लांट में रखी पराली में लगी आग। संवाद

म्याऊं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी के निर्माणाधीन एचपीसीएल प्लांट में रखी पराली में आग लग गई। आग से करीब 150 ट्रक पराली राख हो गई। आग की लपटें देखकर प्लांट में काम करने वालों ने सूचना पर दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

शुक्रवार रात करीब दो बजे प्लांट में पराली के ढेर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी तो काफी देर बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्लांट में काम करने वालों ने बताया कि सात जून को प्लांट का उद्घाटन होना था। इससे पहले ही उसमें आग लग गई थी। इसके बाद 20 जून की तारीख तय हुई थी। इस बार भी उद्घाटन से पहले पराली में आग लग गई। आग प्लांट से बाहर नहीं पहुंची वरना आसपास के गांव भी इसकी चपेट में आ जाते। इस संबंध में प्रोडक्शन मैनेजर मीडाल सिन्हा से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

झोंपड़ीनुमा घर में लगी आग

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव ग्योति में शुक्रवार शाम करीब सात बजे राजकुमारी अपने झोपड़ीनुमा घर में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने लपटें उठती देखीं तो आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक सामान जलकर राख हो चुका था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button