बरेली

बैरी पिया बड़ा बेदर्दी: बेटी के अश्लील फोटो देख पिता की हार्ट अटैक से मौत, सामने आया पति का घिनौना चेहरा

Connect News 24

Obscene photos of wife went viral, married woman father died of heart attack

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दहेज में लग्जरी कार की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। यह देख विवाहिता के पिता को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। विवाहिता ने ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। 

किला पुलिस ने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमनगर क्षेत्र की महिला ने लिखाई गई रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह नक्श बंदियान में हुआ था। शादी में उसके पिता ने 30 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। वे दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। 

ननद कमरे के बाहर खड़ी हो जाती थी और ननदोई कमरे में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। ससुराल वाले लग्जरी कार और 20 लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुर और ननद उसे जिंदा जलाने की धमकी देते थे। शादी के बाद ही पति कतर चला गया था। 

वह कतर से फोन पर उसे और उसके परिवार को खत्म कराने की धमकी देता था। आरोप लगाया कि पति ने उसके फोटो एडिट कर वायरल कर दिए, जिस कारण हार्ट अटैक से उसके पिता की मौत हो गई। महिला ने किला थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button