बदायूं
Budaun News: आठ साल का बालक लापता
बिसौली। कस्बा मुड़िया निवासी जुल्फिकार का आठ वर्षीय बेटा शारिक बुधवार दोपहर लापता हो गया। उनका कहना है कि बालक दोपहर के समय घर से खेलने के लिए निकला था। जब वह देर शाम तक वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका अब तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। संवाद