बदायूं

Budaun News: कर्मचारियों ने निकाली अधिकार पदयात्रा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 20 Jun 2023 12:41 AM IST

Employees took out rights march

पेंशन बहाली को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद

बदायूं। उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान कर्मचारियों ने अधिकार पदयात्रा निकाली। साथ ही मांगों के संबंध में एक पत्र प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा।

जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की काफी समय से मांगें लंबित हैं। इसके निस्तारण के लिए कई बार अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक मांगों का निस्तारण नहीं हो सका है। ऐसे में प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को शहर के हाइडिल फील्ड से होते हुए संतोख सिंह चौराहा, भामाशाह चौराहा होते हुए डीएम कार्यालय तक अधिकार पदयात्रा निकाली। इसके बाद पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा। इसमें कहा गया है कि पंचायतीराज विभाग के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए, उन्हें प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की समेत अन्य मांग थी। इस मौके पर महामंत्री सुरेंद्र गौतम, कोषाध्यक्ष विजय वाल्मीकि, हरी सिंह, अनिल विराट, रोशन सिंह, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button