बदायूं

Budaun News: मेला ककोड़ा में मुख्यघाट पर गंगा की धारा लाने की कवायद

Connect News 24

Effort to bring the stream of Ganga to the main ghat in Mela Kakoda

मेला ककोड़ा को लेकर गंगा में नाव से निरीक्षण करते जिला पंचायत के अ​धिकारी, कर्मचारी व अन्य। संव

कादरचौक। मेला ककोड़ा में मुख्य घाट तक गंगा की धारा लाने के लिए जिला पंचायत के अधिकारी मशक्कत कर रहे हैं। बुधवार को अधिकारियों ने नाव से 15 किलोमीटर सफर कर संभावना तलाशी। बृहस्पतिवार को भी अधिकारी गंगा के प्रवाह का जायजा लेंगे।

मेला ककोड़ा में मुख्य सड़क बन गई है। अन्य सड़कें बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि दिवाली के आसपास टेंट का सामान भी आ जाएगा। मुख्य घाट तक गंगा की धारा लाने को लेकर जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी परेशान है। पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष ने निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे मुख्य घाट मेले के बीच में ही बनाया जाए।

बुधवार को जिला पंचायत के जेई लालता प्रसाद कश्यप, केएम पांडेय, विनेश कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ नाव से गंगा में 15 किलोमीटर सफर कर धारा को मुख्य घाट तक लाने की संभावना तलाशी। यह भी देखा कि कहां से गंगा की धारा को मुख्य घाट की ओर मोड़ा जा सकता, है, लेकिन 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद भी अधिकारी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके। बृहस्पतिवार को फिर से टीम इस दिशा में कार्य करेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button