बदायूं

Budaun News: छतरी से छू गई हाईटेंशन लाइन, किसान झुलसा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Wed, 13 Sep 2023 12:35 AM IST

उसावां। थाना क्षेत्र में मंगलवार को छतरी हाईटेंशन लाइन से छू जाने पर 50 वर्षीय किसान नक्षत्रपाल यादव झुलस गए। परिवार वालों के मुताबिक ग्राम वला नगला निवासी नक्षत्रपाल नगला रोड पर खाली पड़े खेतों में अपनी भैंस चरा रहे थे। उन्होंने धूप बारिश से बचने के लिए छतरी लगा रखी थी। जैसे ही वह हाईटेंशन लाइन के नीचे से गुजरे कि तभी उनकी छतरी लाइन से छू गई, जिससे वह तेज करंट लगने से झुलस गए। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button