बदायूं

Budaun News: ट्रक से कुचलकर किसान की मौत, बेटा घायल

Connect News 24

Farmer dies after being crushed by truck, son injured

घटनास्थल पर वाहनों को हटवाते पुलिस कर्मी। संवाद

उझानी। कस्बे में कछला रोड पर सोमवार रात मंडी समिति के नजदीक एक ट्रक से कुचलकर 55 वर्षीय किसान शिव सिंह की मौत हो गई जबकि उनका बेटा घायल हो गया। पिता-पुत्र रिश्तेदार के बेटे को देखकर बदायूं से लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक दौड़ा ले गया। बाद में पहुंची पुलिस ने किसान के शव को मोर्चरी भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव उलैहतापुर निवासी किसान शिव सिंह बदायूं के एक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार के बेटे को देखकर बेटे तेजपाल (30) के साथ बाइक से सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौट रहे थे। वे हेलमेट नहीं लगाए थे। उझानी कस्बे में मंडी समिति मोड़ पर कछला की ओर से आ रहे ट्रक ने एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में शिव सिंह की बाइक को चपेट में ले लिया। तेजपाल सड़क किनारे जा गिरे, जबकि शिव सिंह ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल तेजपाल को जिला अस्पताल भेजा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button