बदायूं

Budaun News: किसानों ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन

Connect News 24

Farmers took out rally, demonstrated

इस्लामियां इंटर कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद

कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, बाद में तीन सूत्री ज्ञापन भी सौंपा

-पुराने डीजल वाहनों की अवधि बढ़ाने, बिजली चोरी के मामले वापस लेने और छुट्टा पशुओं को गोआश्रय स्थलों में बंद करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत ) ने एआरटीओ कार्यालय चौराहे से लेकर शहर तक वाहन रैली निकाली और जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में डीएम कार्यालय के नजदीक इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्री ज्ञापन में पुराने डीजल वाहनों की समय अवधि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों का मुख्य वाहन ट्रैक्टर है। तमाम किसानों के पास कई साल पुराने ट्रैक्टर हैं और वह आराम से खेतीबाड़ी कर रहे हैं लेकिन सरकार ने 15 साल पुराने वाहनों को बंद कर दिया है, जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। उनका बहुत नुकसान हो रहा है।

जिलाध्यक्ष रामा शंकर शंखधार ने कहा कि जिले में हजारों छुट्टा पशु घूम रहे हैं, जो लगातार किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें पकड़वाया जाए या फिर जिले में खुली गोआश्रय स्थलों को बंद किया जाए। गोआश्रय स्थलों से किसानों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

उन्होंने बिजली के उपभोक्ताओं पर चोरी के मामले दर्ज कराए जाने की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि जब वे उपभोक्ता हैं, तो बिजली के चोर कैसे हो गए। उन पर बकाया तो हो सकता है, पर वे चोर नहीं हो सकते। ऐसे में उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं। इस दौरान जिला प्रभारी झानन सिंह, पप्पू प्रधान समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एआरटीओ कार्यालय के दलालों में मची खलबली

शुक्रवार को भाकियू के प्रदर्शन की सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई, कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर, मूसाझाग एसओ शिवेंद्र भदौरिया, कादरचौक एसओ वेदपाल सिंह, हजरतपुर एसओ प्रभात कुमार और मुजरिया थाना समेत कई थानों की पुलिस एआरटीओ कार्यालय पहुंच गई। आसपास पुलिस देखकर दलालों में खलबली मच गई। इससे शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय के बाहर माहौल सुनसान रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button