बदायूं

Budaun News: कमरे में जिंदा जल गए पिता और दो मासूम बेटे… दरवाजे में न फंसता सिलिंडर तो बच सकती थी जान

Connect News 24

Father and two sons burnt to death due to gas cylinder fire in budaun

पिता समेत दो मासूमों की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी कस्बे के मोहल्ला गद्दी टोला में बृहस्पतिवार रात घर की दूसरी मंजिल पर गैस सिलिंडर में आग लगने से सुखपाल मौर्य (35) और उनके बेटे गोपाल (8) और यश (5) की जलकर मौत हो गई। उनकी पत्नी और वृद्ध मां झुलस गईं। कमरे में रखा सारा सामान भी जल गया। परिवार वालों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। इस घटना से मोहल्ल के लोग स्तब्ध हैं। 

घर में खाना बनने के दौरान आग लगने पर सुखपाल ने जलता गैस सिलिंडर बाहर निकालने की कोशिश की थी, लेकिन सिलिंडर दरवाजे में फंस गया। इससे किवाड़ भी आधी बंद हो गईं। हालांकि इससे पहले सुखपाल की पत्नी त्रिवेणी ढाई महीने के मासूम बेटे को लेकर कमरे से निकल गईं थी। सिलिंडर के दरवाजे में फंस जाने से सुखपाल और उनके दोनों बेटों को कमरे से निकलने का मौका ही नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- UP: इंस्टाग्राम पर प्यार में फंसाया… फिर दोस्त के घर की हैवानियत; अश्लील वीडियो बनाकर किया घिनौना काम

खेतीबाड़ी करने वाले किसान सुखपाल के घर में बृहस्पतिवार रात करीब पौने आठ बजे खाने बनने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई थी। उस वक्त सुखपाल अपने तीन बेटों और पत्नी के साथ कमरे में मौजूद थे। उनकी बेटी नीचे गई थी। आग लगने पर सुखपाल की पत्नी अपने ढाई माह के दुधमुंहे बेटे को लेकर परिजनों को मदद के लिए बुलाने के मकसद से दौड़कर नीचे चली गईं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button