बदायूं

Budaun News: पशुशाला में लगी आग, पशुओं को बचाने की कोशिश में युवती झुलसी

Connect News 24

Fire breaks out in cattle shed, girl gets burnt while trying to save animals

थलिया नगला में पशुशाला में लगी आग । संवाद

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव थलिया नगला में पशुशाला में अचानक आग लग गई। पशुओं को बचाने के चक्कर में युवती झुलस गई। पशुशाला स्वामी ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है।

गांव थलिया निवासी बनवारी लाल ने बताया कि गांव के पश्चिम में उनकी पशुशाला है। पशुशाला के पीछे गांव के ही एक व्यक्ति का खेत है। उससे आए दिन किसी न किसी बात पर कहासुनी होती रहती है। शनिवार शाम पांच बजे पशुशाला में आग लग गई। पशुओं को बचाने के प्रयास में बनवारी की बीस वर्षीय पुत्री रीता झुलस गई। एक भैंस भी झुलस गई। बनवारी ने पड़ोसी खेत मालिक पर पशुशाला में आग लगाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

थलिया नगला में पशुशाला में लगी आग । संवाद

थलिया नगला में पशुशाला में लगी आग । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button