बदायूं

Budaun News: इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल की दुकान में लगी आग

Connect News 24

दातागंज। कस्बे के शुक्रवार बाजार में शनिवार रात करीब आठ बजे एक इलेक्ट्रॉनिक्स व मोबाइल की दुकान में आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हो गया। कस्बा निवासी सुगंध गुप्ता की शुक्रवार बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल की दुकान है। शनिवार शाम एक शादी समारोह में जाने के लिए उन्होंने दुकान जल्दी बंद कर दी थी। रात करीब आठ बजे लोगों ने धुआं निकलता देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर में ही फायर ब्रिगेड पहुंच गई। जैसे-तैसे शटर तोड़कर आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट बताई जा रही है। दुकान मालिक ने बताया कि इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। इसका आकलन के बाद ही सही पुष्टि होगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button