Budaun News: लखनपुर में फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, तमंचा बरामद

लखनपुर में फायरिंग करने वाला आरोपी अनुज
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह ग्राम लखनपुर में फायरिंग करने वाले आरोपी अनुज राठौर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। थाना पुलिस ने दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया।
सोमवार रात ग्राम लखनपुर में फायरिंग हो गई थी। मामला रुपयों के लेनदेन का था। इस संबंध में सोनिया राठौर पत्नी संजीव सिंह राठौर ने आरोपी अनुज राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सोनिया का कहना था कि आरोपी तमंचा लेकर आया था। उसने गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी, जिसमें उसके परिवार के लोग बाल-बाल बच गए थे।
सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई थी लेकिन आरोपी मौके से भाग गया था। बाद में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, खोखा और कार बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी अनुज को जेल भेज दिया है।