बदायूं

Budaun News: पहले गोली मारी, फिर फैसे देकर बोले बदमाश-जाओ इलाज करा लो

Connect News 24

The miscreants first shot the farmer in the leg, then gave Rs 950 for treatment.

जिला अस्पताल में भर्ती घायल किसान। संवाद

कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव गढि़या में बृहस्पतिवार रात खेत की रखवाली करते किसान मुनेश (35) को अपने सामने खड़ा कर पैर में गोली मार दी। घायल हुए मुनेश को बदमाशों 950 रुपये थमाए और इलाज कराने की बात कहकर भाग गए।

मुनेश के मुताबिक वह खेत में मचान पर लेटे हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे तीन बदमाश पहुंचे और असलहा दिखाकर उन्हें नीचे उतारने के बाद वहां खड़ा कर लिया। उनकी टार्च छीनने के बाद बदमाशों ने उनकी जांघ पर गोली मार दी। घायल होकर गिरे मुनेश ने बख्शने को कहा तो बदमाशों ने उन्हें 950 रुपये दिए और बोले- अस्पताल में जाकर इलाज करा लो। उनके जाने के बाद मुनेश कोहनी के बल घिसटते हुए करीब पांच सौ मीटर दूर श्याम चरन के खेत पर पहुंचे। श्याम चरन ने उनके परिवार वालों को सूचना देकर बुलाया। बाद में परिजन मुनेश को जिला अस्पताल ले गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

इससे कुछ घंटे पहले तीन बदमाशों ने लभारी गांव में भी किसान दाताराम को गोली मारी थी। साथ ही दूसरे किसान रामबाबू को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। गनीमत यह रही कि रामबाबू ने मौके से भागकर जान बचा ली।

…तो दहशत फैलाने आए थे बदमाश

बृहस्पतिवार रात दोनों घटनाओं में बदमाशों ने केवल किसानों के पैरों पर गोली मारी। सीने या सिर पर गोली नहीं मारी। पुलिस अफसरों ने संभावना जताई है कि बदमाशों का उद्देश्य सिर्फ दहशत फैलाना था।

कादरचौक इलाके में दो किसानों को गोली मारने का मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। छानबीन के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही बदमाशों का पता लगाया जाएगा। – अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button