Budaun News: 25 वार्डों के लिए पांच सफाई नायक नियुक्त
– नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ककराला। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष इंतख़ाब अहमद सकलैनी ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। कहा कि 25 वार्डों में पांच सफाई नायक लगाकर सफाई कराई जाएगी।
सोमवार को आयोजित बैठक में पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर की एक भी गली में गंदगी नहीं रहनी चाहिए। रोजाना सफाई कराई जाए। अगर सफाई न होने की शिकायत आई तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर में हैंडपंप और पानी की समस्या को लेकर वरिष्ठ लिपिक शमशाद खान से रिपोर्ट मांगी। कहा कि पेयजल व्यवस्था भी सुधरनी चाहिए। इस दौरान 25 वार्डों में सफाई के लिए सफाई नायक हरपाल, प्रेमपाल, संतोष, रक्षपाल, नरेश को जिम्मेदारी दी गई।