बदायूं

Budaun News: बुखार से तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

Connect News 24

बदायूं। जिले में मच्छरजनित बीमारियों से मौतों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शनिवार काे तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की बुखार के कारण जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में लगातार शिविर लगाए जा रहें, लेकिन नए मरीजों का मिलना और उनकी मौत जारी है।

बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया निवासी टिंकल दीक्षित (37) की डेंगू बुखार से मौत हो गई। वह कई दिनों से पीड़ित थे। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। दो दिन पूर्व इसी गांव की रामेश्वर की पत्नी मुन्नी देवी की डेंगू से मौत हुई थी। ब्लॉक दहगवां के गांव पेपल में नेत्रपाल (40) और राधिका (22) पत्नी अतुल को तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। उनका इलाज अंवाला में एक निजी डाॅक्टर के यहां पर चल रहा था।

शनिवार शाम को हालत बिगड़ने पर दोनों को बरेली रेफर कर दिया। दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, बिसौली के निवासी बिंदरकोर (50) तीन दिन से बुखार जूझ रहे थे। उनका इलाज मुरादाबाद में चल रहा था। शनिवार देर शाम उनकी भी मौत हो गई। वहीं, बिसौली के ही गांव पेपल निवासी काजल (25) की भी बुखार से मौत हो गई। गांव के टीकम ने बताया कि दोपहर बाद उनके बेटे अतुल की पत्नी काजल को बुखार आया था। उसे भमोरा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

3456 का परीक्षण, डेंगू का एक, मलेरिया के 12 नए रोगी मिले

शनिवार को 13 गांवों में विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इमसें 3456 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें मलेरिया पीवी के 12 मरीज मिले, जबकि एक व्यक्ति डेंगू पाॅजिटिव मिला है। सीएमओ ने डॉ. प्रदीप वाष्र्णेय ने बताया कि बिल्सी के बांस बरौलिया में डेंगू और मलेरिया का एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है। सहसवान के नगला कोतल में एक, बिल्सी के बेहटा गुसाई में एक, म्याऊं के टकसेना दो मलेरिया पीवी के दो पॉजिटिव मिले हैं। वेलनेस सेंटर पर मलेरिया पीवी के सात पॉजिटिव मिले हैं

उसावां में की गई कीटनाशक दवा का छिड़काव

उसावां। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने कस्बे में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत वार्ड नंबर एक से की है। सफाई नायक धीरपाल ने बताया कि नाले-नालियों के अलावा लोगों के घरों के बाहर भी दवा का छिड़काव मशीन द्वारा किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button