बदायूं

Budaun News: बरेली जोन की क्रिकेट टीम में जिले के पांच खिलाड़ी

Connect News 24

Five players from the district in Bareilly zone cricket team

शैलेंद्र कुमार।

बदायूं। जिले की अंडर-16 की क्रिकेट टीम ने बरेली में अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट खेला। फाइनल में बरेली की टीम को हराकर बदायूं विजेता बना। चयनकर्ताओं ने बरेली जोन की टीम के लिए जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन किया। अब ये इंटर जोन क्रिकेट मैच सहारा स्टेडियम लखनऊ में खेलने जाएंगे।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बरेली मंडल के चारों जिलों की टीमों के बीच 45-45 ओवरों का अंडर 16 अंतरजनपदी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बरेली के एसआरएमएस के मैदान में किया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बरेली को हराकर जिले की टीम विजेता बनी। चयनकताओं ने बरेली जोन की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें जिले के भी पांच खिलाड़ी शामिल हैं।

इनमें अरुण कुमार और अभिनव दीक्षित बल्लेबाज, भुवनेश कुमार को गेंदबाज ऑफ ब्रेक, अभय प्रताप सिंह लेग ब्रेक, शैलेंद्र कुमार मध्यम तेज गेंदबाज का चयन किया गया है। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि इंटर जोन क्रिकेट मैच सहारा स्टेडियम लखनऊ में खेले जाएंगे। इसमें लखनऊ, बरेली, उन्नाव, बहराइच के बीच 50-50 ओवरों के मैच होंगे। संगठन अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने बताया यह पहला मौका है कि बदायूं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पांच क्रिकेटरों का चयन किया गया।

शैलेंद्र कुमार।

शैलेंद्र कुमार।

शैलेंद्र कुमार।

शैलेंद्र कुमार।

शैलेंद्र कुमार।

शैलेंद्र कुमार।

शैलेंद्र कुमार।

शैलेंद्र कुमार।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button