Budaun News: पांच सुपरवाइजर व 62 बीएलओ रहे गैरहाजिर, नोटिस जारी

डायट ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते सीडीओ केशव कुमार। संवाद
बदायूं। बृहस्पतिवार को बदायूं और शेखूपुर विधानसभा के सुपरवाइजरों और बीएलओ की बैठक हुई। इसमें उन्हें निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। इसमें पांच सुपरवाइजर और 62 बीएलओ गैरहाजिर रहे। इनको नोटिस जारी किया गया है।
ऑडिटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि केशव कुमार और एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने सभी सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारी को प्रशिक्षण दिया। कहा, वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर मृत मतदाता, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं, डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाएं। संवाद



