बदायूं

Budaun News: उझानी में आई फ्लू का प्रकोप… तीन दिन में डेढ़ सौ ज्यादा मरीज आए

Connect News 24

Outbreak of flu in Ujhani... 150 more patients came in three days

उझानी अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए जुटे मरीज। संवाद

बुखार और त्वचा पीड़ितों की संख्या में भी बढ़ोतरी

अस्पताल में दोपहर तक लगी रही पर्चा बनवाने वालों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। बारिश के दौरान संक्रामक बीमारियों ने लोगों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को सीएचसी में काफी संख्या में लोग पहुंचे। इनमें सर्वाधिक संख्या आईफ्लू पीड़ित मरीजों की थी। यहां तीन दिन में डेढ़ सौ से ज्यादा ऐसे मरीज आ चुके हैं। इसके अलावा बुखार और त्वचा संबंधी अन्य बीमारियों के मरीज भी यहां आए हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार सुबह से दोपहर बाद तक डेढ़ सौ से अधिक नए पर्चे बने। पूरे दिन में चार सौ से अधिक मरीजों को ओपीडी में देखा गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार के अलावा दो डॉक्टरों को दोपहर दो बजे तक फुर्सत नहीं मिली। ओपीडी में जितने मरीज पहुंचे, उनमें बुखार, जुकाम और त्वचा रोग में खासकर खुजली से परेशान महिला-पुरुष ज्यादा दिखे।

आई फ्लू पीड़ित गंजशहीदा मोहल्ले की रेहाना ने बताया कि चार दिन पहले घर में नाती की आंखों में दिक्कत हुई। उसका उपचार निजी क्लीनिक पर कराया गया, लेकिन वह पूर्वाह्न अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने उन्हें भी आई फ्लू बताकर दवा दी। जानकारी पर मालूम चला कि तीन दिन के अंदर डेढ़ सौ अधिक आई फ्लू के मरीजों को दवा दी गई है।

आई फ्लू से बचाव के उपाय

– आई फ्लू से बचने के लिए आंखों को गुनगुने पानी से धाेएं।

– आंखों और चेहरा साफ कपड़े से पोंछें, सूती कपड़े का ही इस्तेमाल करें।

– मोबाइल फोन और टीवी का इस्तेमाल कम करें।

– हाथ अगर आंखों पर चला जाए तो साबुन से धोएं।

आई फ्लू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। किसी को भी आखों में जलन या फिर कोई और दिक्कत हो तो वह सबसे पहले सरकारी अस्पताल आकर डॉक्टरों से संपर्क करे। संक्रमण फैलने पर उपचार कराना आवश्यक है।

– डॉ. राजकुमार गंगवार


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button