Budaun News: पूर्व विधायक ने जेल में 150 बंदियों को बांटे कंबल

जेल में कंबल वितरण करते पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक व शारतेन्दु पाठक व अन्य।स्रोत-जेल प्रशास
बदायूं। जेल में बंद वृद्ध व गरीब बंदियों और कैदियों के लिए भाजपा एमएलसी बागीश पाठक द्वारा भिजवाए गए कंबलों का वितरण उनके पिता पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक व भाई शारदेंदु पाठक ने किया।
रविवार को पूर्व विधायक परिवार सहित जिला कारागार पहुंचे और जेल में निरुद्ध 150 बंदियों और कैदियों को अपने हाथों से कंबल बांटे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि सर्दी में कोई ठंड से परेशान न हो इसी के चलते जेल में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने उनका आभार व्यक्त किया। सलोनी पाठक, अमित मिश्रा के अलावा जेलर रणंजय सिंह, उप जेलर कमलचंद, कृष्ण गोपाल शर्मा, मोहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे। संवाद