बदायूं

Budaun News: पूर्व जिपं सदस्य ने पैसे हड़पने के लिए लगाया था रंगदारी मांगने का आरोप

Connect News 24

दहगवां (बदायूं)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य का आरोप झूठा निकला। वह तीन लाख रुपये हड़पने के लिए रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रहा था। जिन पर आरोप था, अब उन्होंने ही उसके खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

नगर पंचायत दहगवां निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने गांव दांदरा निवासी नरेश और राजेश पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस ने छानबीन की तो मामला दूसरा निकला। दांदरा निवासी नरेश और राजेश ने बताया कि 12 साल पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने उनकी करीब पौने चार बीघा जमीन खरीदी थी। उसका बैनामा कराने के दौरान उसने 225 गाटा संख्या का भी चोरी से बैनामा करा लिया। यह जमीन 10.50 लाख में बेची गई थी। उसमें 7.50 लाख रुपये नकद दे दिए गए थे जबकि तीन लाख रुपये उधार रह गए थे।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने उसके बदले एक ट्रैक्टर दे दिया था। बाद में उन्हें पता चला कि ट्रैक्टर चोरी का है। उन्होंने ट्रैक्टर लौटा दिया और अपने रुपये मांगे। दो दिन पहले जब वह रुपये मांगने गए तो आरोपी ने उन्हें हड़काकर भगा दिया। उल्टे उन पर ही रंगदारी का आरोप लगा दिया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि छानबीन चल रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button