बदायूं

Budaun News: तीन दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Connect News 24

बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मंगलवार रात तीन दरोगाओं समेत चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें दरोगा टेकचंद, राकेश बाबू और सिपाही पवन कुमार जरीफनगर थाने में तैनात थे।

बताया जाता है कि जरीफनगर क्षेत्र में कई दिनों से आपराधिक गतिविधियों के बढ़ने की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। खासकर जुआ और अवैध शराब की शिकायतें ज्यादा आ रही थीं। यह भी पता चला था कि थाना पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। दोनों दरोगा और सिपाही जुआ-सट्टा और अवैध शराब बिक्री के मामलों में लापरवाही बरत रहे थे।

इस पर एसएसपी ने रात में तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा बिसौली कस्बा इंचार्ज जोगराज सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि योगराज सिंह एक चोरी के मामले में लगातार लापरवाही बरत रहे थे। एसएसपी ने बताया कि चारों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button