बदायूं
Budaun News: कैश ऑन डिलीवरी के चक्कर में 97 हजार की ठगी
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी पुरुषोत्तम दत्त शंखधार से कैश ऑन डिलीवरी लेने के चक्कर में 97 हजार रुपये की ठगी हो गई। पुरुषोत्तम के मुताबिक वह अमेजन एप की कैश ऑन डिलीवरी लेना चाह रहे थे।
उन्होंने गूगल से एक मोबाइल नंबर खोजकर उस पर कॉल की, उसने खुद को अमेजन एप का कर्मचारी बताया। बोला- जैसे बताते जाएं, वैसे करते जाओ आपको कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा मिल जाएगी। इस तरह उनके खाते से 97 हजार रुपये कट गए। जब उनके मोबाइल पर रुपये कटने का मेसेज आया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुरुषोत्तम दत्त ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद