बदायूं

Budaun News: न्यू अलीगढ़ हेल्थ केयर सेंटर के संचालक पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Connect News 24

बदायूं। वजीरगंज स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने न्यू अलीगढ़ हेल्थ केयर सेंटर के संचालक डॉ. इस्लाम के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।

डॉ. राजकुमार के अनुसार कस्बे में नत्थूलाल इंटर कॉलेज के सामने इस्लाम नाम के व्यक्ति ने न्यू अलीगढ़ हेल्थ केयर सेंटर के नाम से क्लीनिक खोला था। उसमें लगातार मरीजों का उपचार चल रहा था। मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा था। इसकी सूचना पर 31 जुलाई, 2023 को उनकी टीम क्लीनिक पर पहुंची थी। वहां मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि वहां फर्जी रूप से इस्लाम स्वयं एलोपैथिक का चिकित्सक दर्शाकर मरीजों को उपचार कर रहा था।

जब उससे शैक्षिक योग्यता और क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन आदि मांगा गया तो उसके पास कोई कागजात नहीं मिला। वह मरीजों के साथ धोखाधड़ी करते हुए भारतीय चिकित्सा परिषद के नियमों का उल्लंघन कर रहा था। इस संबंध में डॉ. राजकुमार की तहरीर पर थाना पुलिस ने संचालक इस्लाम के खिलाफ धोखाधड़ी और मेडिकल एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button