बदायूं

Budaun News: सड़कों से लेकर खेतों तक छुट्टा गोवंश, गोशाला कर रही माननीय के फीता काटने का इंतजार

Connect News 24

Cows left from roads to fields, Gaushala is waiting for Honorable to cut the ribbon

नूरपुर में बनी वृह्द गोशाला। संवाद

– सवा करोड़ रुपये की लागत से करीब सात माह पहले हो चुकी है तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी

कादरचौक। जिलेभर में सड़कों से लेकर खेतों तक छुट्टा गोवंश लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वहीं कादरचौक में सवा करोड़ की लागत से एक बड़ी गोशाला सात माह से बनकर तैयार है। माननीय द्वारा उद्घाटन न किए जाने के कारण अभी वह शुरू नहीं हो सकी है। वहीं अधिकारी शुरू न किए जाने का कारण कुछ तकनीकि कमी बता रहे हैं।

जिले में 237 गोशालाएं हैं, जिनमें छुट्टा गोवंशों को रखा जा रहा है। इन गोशालाओं में करीब 23,000 गोवंश रखने की क्षमता है। इसके सापेक्ष करीब 22,000 गोवंश इन आश्रय स्थल में रह रहे हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश गोशालाएं फुल हैं। ऐसे में बहुत से गोवंश सड़कों पर छुट्टा धूम रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग ने कादरचौक में सवा करोड़ रुपये से वृह्द गोशाला बनाई थी। यहां पर कम से कम 300 गोवंशों को एक साथ रखा जा सकता है। यह गोशाला करीब सात माह पहले बनकर तैयार हो चुकी है। बावजूद इसका शुभारंभ नहीं हो पाया है। इसके शुरूआत न होने के पीछे अलग-अलग वजह बताई जा रही हैं। जहां एक ओर अधिकारी कुछ कमियां बता रहे हैं तो वहीं गोशाला का उद्घाटन अधिकारी से कराया जाए या फिर किसी राजनेता से, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एक क्विंटल भूसा रखा है गोशाला में

करीब पांच माह पहले गोशाला का उद्धाटन होना था, ऐसे में उससे पहले करीब एक क्विंटल भूसा वहां पर विभागीय अधिकारियों द्वारा पहुंचवा दिया गया था ताकि शुरुआत में अतिथियों को वहां पर सभी व्यवस्थाएं पूरी मिले, लेकिन उद्धाटन न होने पर भूसा वैसा ही एक कोने में रखा हुआ है।

नूरपुर पिनौनी में बिना उद्घाटन लंबे समय से संचालित है गोशाला

इस्लामनगर के नूरपुर पिनौनी में भी सवा करोड़ की लागत से वृह्द गोशाला का निर्माण कराया गया था। इसका भी अब तक उद्घाटन नहीं हुआ है। हालांकि इस गोशाला में महीनों से गोवंशों को पाला जा रहा है। इसके अलावा दातागंज में गोशाला संचालित है।

कादरचौक में कुछ समय पहले ही वृह्द गोशाला बनकर तैयार हुई है। अब तक इसमें बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है। पॉवर कॉरपोरेशन द्वारा ट्रांसफार्मर एक-दो दिन में पहुंचाने की बात कही जा रही है। इसके बाद ही गोशाला का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। उद्घाटन न होना गोशाला संचालन में बाधा नहीं है।

-निरकांर सिंह मलिक, सीवीओ

गोशाला का उद्घाटन कोई भी कर देगा। सभी लोग मौजूद हैं, लेकिन कादरचौक, नूरपुर पिनौनी और दातागंज में बनी वृह्द गोशालाओं बिल्डिंग की पहले टेक्निकल टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। उसकी रिपोर्ट आने के बाद में इन तीनों को विधिवत शुरू कराया जाएगा।

-मनोज कुमार, डीएम

नूरपुर में बनी वृह्द गोशाला। संवाद

नूरपुर में बनी वृह्द गोशाला। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button